Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, ई-श्रम साथी एप लॉन्च

नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

दु:ख की घड़ी में संवेदना और संबल का सशक्त उदाहरण

निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर पुलिस कमिश्नर का पता बदला: : जानिये अब कहां है पुलिस कमिश्नर दफ्तर

Jagbhan Yadav

Thu, Mar 5, 2026

रायपुर 5 मार्च 2026। रायपुर में पुलिस प्रशासन से जुड़ा एक बड़ा बदलाव हुआ है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय को नए स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर (CP) का कार्यालय C-3 बंगले से संचालित होगा। यह वही बंगला है, जहां पूर्व में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा निवास करते थे।

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय की शुरुआत पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से की गई थी। शुरुआती दौर में अस्थायी व्यवस्था के तहत वहीं से कामकाज संचालित हो रहा था। लेकिन प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब इसे C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

नए कार्यालय में आज से पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बैठना शुरू कर दिया है। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (Add. CP) अमित तुकाराम कांबले भी नए कार्यालय से ही अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इससे पुलिस मुख्यालय से जुड़े सभी उच्चस्तरीय निर्णय और प्रशासनिक गतिविधियां अब नए पते से संचालित होंगी।

सूत्रों के अनुसार, C-3 बंगले को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था, मीटिंग हॉल, कंट्रोल रूम और अधिकारियों के लिए आवश्यक कार्यालयीन सुविधाएं विकसित की गई हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सुव्यवस्था आएगी तथा आम जनता की शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया भी तेज होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें