Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बगिया में 20 में से 16 पंचों ने सामूहिक इस् : जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बगिया में 20 में से 16 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह सरपंच की मनमानी बत

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

जशपुर। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बगिया में 20 में से 16 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह सरपंच की मनमानी बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जशपुर के ग्राम पंचायत बगिया का है। बताया जा रहा है कि यहां पंचायत की सरपंच राजकुमारी पर पंचों ने मनमानी पूर्वक काम करवाने का आरोप लगाया है। जहां पंचायत के 20 पंचों में से 16 ने सरपंच के नाम पत्र लिखकर अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया गया।

वायरल पत्र में पंचों ने क्या लगाया है आरोप

वायरल इस्तीफा पत्र में पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत की सरपंच राजकुमारी मनमाने ढंग से काम करवा रही हैं। न तो पंचों को पूछा जा रहा है और न ही बताया जा रहा है। ऐसे में पंचो ने खुद के पंच होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कहते हुए सामूहिक इस्तीफे का पत्र सरपंच के नाम लिखा है। वायरल इस्तीफा पत्र में पंचायत के 20 वार्ड पंचों में से 16 के हस्ताक्षर हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें