Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG- दोस्त बना जान का दुश्मन : सीने में ताबड़तोड़ लात से वार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…..

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दोस्त से तंबाखू मांगना दोस्त को महंगा पड़ गया। आरोपी ने तंबाखू देने से मना करने पर अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, प्रार्थी विद्याधर राम, उम्र 57 वर्ष,निवासी ग्राम कोनकेल चराईखारा थाना नारायणपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक अशोक राम का चाचा है। आरोपी संदीप एक्का व मृतक अशोक राम दोनों गांव के ही एक व्यक्ति के घर के आंगन में आग तपा रहे थे, तभी आरोपी संदीप एक्का ने मृतक अशोक राम से खाने के लिए तंबाखू मांगा, जिस पर मृतक अशोक राम के द्वारा बोला कि मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि रोज रोज तंबाखू खिलाऊं।

इस बात पर आक्रोशित होकर आरोपी संदीप एक्का व मृतक अशोक राम के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान मृतक अशोक राम अपने घर की ओर जाने लगा, जिसके पीछे आरोपी संदीप एक्का भी गया। आरोपी संदीप एक्का मृतक अशोक के घर जाकर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए उसे जमीन में गिरा दिया। इसके बाद अशोक राम के सीने में ताबड़तोड़ लात से वार मौके से फरार हो गया।

इधर, ग्रामवासियों के द्वारा घटना कि सूचना सरपंच को दी गई। सरपंच ने जब मृतक अशोक राम के घर जाकर देखा तो पाया कि मृतक अशोक राम दर्द से तड़प रहा था। सरपंच के पूछने पर आरोपी संदीप एक्का के द्वारा मारपीट करना बताया। घटना के दूसरे दिन सुबह उपचार के लिए अशोक राम को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप एक्का उम्र 36 वर्ष के विरुद्ध हत्या बीएनएस की धारा 103(1),332(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान तत्काल पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुंच, घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव का पंचनामा किया गया। साथ ही मृतक अशोक राम के शव का पोस्टमार्डम कराया गया। डॉक्टर के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृत्यु मारपीट के कारण शरीर में आई चोट की वजह से होना पाया गया।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप एक्का उम्र 36 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी संदीप एक्का के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

मामले की कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, पुरन चंद पटेल , आरक्षक इसदोर एक्का व नगर सैनिक ओम प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया, कि नारायणपुर क्षेत्र में एक गांव के दो व्यक्ति के मध्य तंबाखू मांगने के नाम पर विवाद हुआ था, मारपीट में घायल व्यक्ति की अस्पताल लेते वक्त मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें