Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG- रक्षक बना भक्षक : शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर जो हुआ….

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला से गन्दी हरकत की। जबकि आरोपी पुलिसकर्मी खुद भी शादी शुदा है।

आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप

मामला सीएसईबी चौकी का है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान पवन चंद्रा के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी पवन चंद्रा यातायात विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है। वह बाराद्वार के ठठारी का रहने वाला है। आरोप है यातायात आरक्षक पवन चंद्रा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक़, महिला ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता महिला ने शिकायत में बताया, वे शादीशुदा हैं। और उसके बच्चे भी हैं। उसका पति से तलाक हो चूका है। जिस वजह पवन चंद्रा से उसका जान पहचान था जिस वजह से बातचीत होती थी। पवन उसे को घुमाने के बहाने बाहर ले जाता था। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। जब महिला ने शादी को कहा तो वो मुकर गया। जिसके बाद महिला ने केस दर्ज कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पवन चंद्रा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

जांच में जुटी पुलिस

हैरान करने वाले बात यह है आरक्षक पवन चंद्रा खुद भी शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। वे वर्तमान में पुलिस लाइन में रहते हैं। आरक्षक पवन चंद्रा जिले के कई थाना-चौकी में तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में फिलहाल यातायात विभाग में आरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मामला दर्ज होने के बाद से पवन चंद्रा फरार है। फ़िलहाल आगे की जांच जारी है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें