Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिल दहला देने वाली घटना : कुएं में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

कवर्धा। कवर्धा जिले के पर्यटन क्षेत्र रानीदहरा में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास स्थित एक कुएं में नवजात शिशु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीदहरा की है। ग्रामीणों ने जैसे ही कुएं में बच्चे का शव देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नवजात के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव के बाहर निकालते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और आक्रोश का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात शिशु कौन था, उसकी पहचान क्या है और शव कुएं में कैसे पहुंचा।

प्राथमिक तौर पर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बोड़ला थाना पुलिस का कहना है कि आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें