Crime: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी : घर में बिस्तर पर इस हालत में पड़ी मिली लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंक
Jagbhan Yadav
Wed, Dec 17, 2025
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नवविवाहिता की मौत (Navvivahita Ki Sandigdh Maut) से सनसनी फैल गई है। दरअसल, नवविवाहिता की लाश संदिग्ध हालत में घर में बिस्तर पर पड़ी मिली। नवविवाहिता के मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। नवविवाहिता की लाश उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ी मिली। इधर नवविवाहिता के मायके वालों ने उसकी मौत पर आशंका जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
6 महीने पहले ही हुई थी शादी
मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे के रूप में हुई है। 6 महीने पहले ही उसकी शादी पलारी विकासखंड के सिंधौरा गांव में रहने वाले राजू के साथ हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा राजू की दूसरे पत्नी थी। इससे पहले उसकी शादी जरोद गांव में हुई थी। वहीं अब प्रतिमा बंजारे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सोमवार शाम को जब राजू मजदूरी करके घर लौटा तो प्रतिमा अचेत हालत में पड़ी थी। जब उसे उठाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने डॉक्टर को बुलाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजू ने इसके जानकारी ससूराल और मायके वालों को दी। मायके वालों ने मौत पर आशंका जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बता दें कि इससे पहले कोरिया जिले के सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई।
दो दिनों से लापता था युवक
मृत युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कि जामपानी गांव में रहता था। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे। सोमवार सुबह जब लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी । फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन