Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

खराब सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल : नेताओं की तस्वीरें दिखाकर जताया विरोध

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

बिलासपुर शहर की जर्जर और टूटी हुई सड़कों को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मोपका से धान मंडी जाने वाली सड़क पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए और हाथों में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और स्थानीय विधायक की तस्वीरें लेकर विरोध मार्च निकाला। उनका कहना था कि शहर की बदहाल सड़कों के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है और क्यों लंबे समय से इनका सुधार नहीं हो पा रहा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार करोड़ों की घोषणाएँ की जा रही हैं, लेकिन ज़मीन पर कुछ भी दिखाई नहीं देता। शहर में कॉलोनियों, मुख्य मार्गों और ग्रामीण वार्डों तक सड़कें गड्ढों से भर चुकी हैं, जिससे रोजाना जनता परेशान हो रही है। पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि अरपा नदी किनारे सुनसान इलाके में 100 करोड़ रुपए की सड़क बनाई जा रही है, जबकि शहर की जरूरी सड़कों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सड़क किसके फायदे के लिए बनाई जा रही है, जबकि जनता की जरूरत वाली सड़कों पर कोई काम नहीं हो रहा।

कांग्रेस ने साफ किया कि यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। इसे नगर निगम के सभी 70 वार्डों तक ले जाया जाएगा। यदि सड़कों की हालत सुधारने और जनता की समस्याओं को हल करने में प्रशासन लापरवाही जारी रखता है, तो कांग्रेस कलेक्टर से लेकर मंत्रियों और विधायकों तक का घेराव करेगी। इस आंदोलन का उद्देश्य शहर के लोगों की आवाज़ को अधिकारियों और सरकार तक मजबूत तरीके से पहुँचाना है।

Tags :

#CongressProtest #BilaspurNews #RoadIssues #Chhattisgarh #PublicProblems #RoadRepairDemand

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें