Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई

निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

जमीन-घर की रजिस्ट्री होगी सस्ती

सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश, भारी गरज-चमक और तेज़ हवाओं की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Jagbhan Yadav

Wed, May 21, 2025

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, मानसून भी देगा जल्द दस्तक

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं दर्ज की गईं। मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में भी अगले 24 घंटों के बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मानसून की आहट:
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 4-5 दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों तथा कुछ उत्तर-पूर्वी राज्यों की ओर आगे बढ़ेगा। वर्तमान में एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से उत्तर बांग्लादेश तक सक्रिय है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही है।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-7271091137253240&output=html&h=440&adk=1053090929&adf=2686440174&w=440&abgtt=6&lmt=1747801468&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=3796810006&ad_type=text_image&format=440x440&url=https%3A%2F%2Fchhattisgarhprimetime.com%2Fcg-weather-alert-%25E0%25A4%259B%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25A2%25E0%25A4%25BC-%25E0%25A4%25AE%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2582-%25E0%25A4%2585%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%2587-3-%25E0%25A4%25A6%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25A8%2F&fwr=1&pra=3&rh=342&rw=410&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1747801468583&bpp=1&bdt=5074&idt=-M&shv=r20250519&mjsv=m202505130101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie_enabled=1&eoidce=1&prev_fmts=0x0%2C440x440&nras=3&correlator=1589689372203&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=956&u_w=440&u_ah=956&u_aw=440&u_cd=24&u_sd=3&adx=0&ady=3058&biw=440&bih=752&scr_x=0&scr_y=0&eid=42531705%2C95353386%2C95360813%2C95344791%2C95360953&oid=2&pvsid=900421842898631&tmod=1718840904&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C440%2C0%2C440%2C956%2C440%2C752&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&pgls=CAEaBTYuOC4x&ifi=4&uci=a!4&btvi=1&fsb=1&dtd=3

बीते 24 घंटों का हाल:
पिछले 24 घंटों में रायपुर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर शहर का पूर्वानुमान:
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी:
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है:

21 मई: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा। गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना (येलो अलर्ट)।

22 मई: अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना। गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं (ऑरेंज अलर्ट)।

23 मई: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा। गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना (येलो अलर्ट)।

24 मई: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा। गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना (येलो अलर्ट)।

25-26 मई: प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना। कोई विशेष चेतावनी नहीं।

मौसम विभाग ने नागरिकों से विशेषकर 22 मई को भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए सतर्क रहने और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें