Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

वोट चोरी से बिहार चुनाव हारे: भूपेश बघेल का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप… : वोट चोरी से बिहार चुनाव हारे: भूपेश बघेल का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप…

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

पटना: बिहार चुनाव में महागठबंधन को इस बार हार का मुंह देखना पड़ा है। करारी हार के बाद एक बार फिर कांग्रेस और अन्य महागठबंधन के सहयोगी दल चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा कर रहें है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और सीनियर कांग्रेस लीडर भूपेश बघेल ने भी चुनाव में मिली हार को लेकर कहा कि EC ने 65 लाख वोटर्स के नाम हटा दिए। उनका कहना है कि हमें हार इस लिए मिली क्योंकि वोट चोरी हुआ।

भूपेश बघेल ने कहा हम बिहार ‘वोट चोरी’ की वजह से हारे। EC ने 65 लाख वोटर्स के नाम हटा दिए। 16 लाख एप्लीकेशन आए, 21 लाख नाम जोड़े गए। जब चुनाव शुरू हुए, तो 7.42 करोड़ वोटर्स थे। वोटिंग के आखिरी दिन 7.45 करोड़ वोटर्स थे। जब भी BJP इंस्ट्रक्शन देती है, EC तारीखें (SIR के लिए) जारी कर देता है। यह सिर्फ 12 राज्यों में क्यों हो रहा है? सभी राज्यों में क्यों नहीं?

चुनाव 2025 में महागठबंधन ने 35 सीटें भी मुश्किल से बचाई हैं। इन 35 में 22 सीटों पर जीत का अंतर दस हजार मतों से कम रहा है। इनमें राजद की 16, कांग्रेस की तीन, भाकपा-माले की दो और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की एक सीट शामिल रही। एक हजार से कम मतों के अंतर वाली नौ सीटों में भी आधी से अधिक यानी पांच सीटें राजद-कांग्रेस के विधायकों ने जीती हैं। बाकी चार में तीन पर एनडीए, जबकि एक पर बसपा के विधायक ने जीत दर्ज की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें