Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

रफ्तार हाईवा पलटी 3 घायल

के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

अबूझमाड़ की दुर्गम पहाड़ियों काे लांघकर पहली बार राशन पहुँचा हितुल

पुलिस जांच में जुटी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Shani Margi 2024: दिवाली के बाद तीन राशियों के लिए मुसीबतें लाएंगे शनिदेव! ये उपाय दिलाएंगे प्रकोप से राहत

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 15, 2024

Shani Margi 2024: दिवाली के बाद तीन राशियों के लिए मुसीबतें लाएंगे शनिदेव! ये उपाय दिलाएंगे प्रकोप से राहत

Shani Margi 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव अभी वक्री हैं और दिवाली के बाद वो मार्गी होंगे। दिवाली के बाद शनिदेव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। नवंबर में शनिदेव के मार्गी होने से इन तीन राशि वालों का बुरा दिन शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं शनिदेव इन राशि के जातकों को कितना कष्ट पहुंचाने वाले हैं।

Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,शनिदेव जब वक्री होते हैं तो वो दंड नहीं दे पाते। ऐसा इसलिए होता है कि शनिदेव के  पैरों में चोट है, चोट के कारण वो उल्टी चाल नहीं चल पाते। वहीं जब शनिदेव मार्गी होते हैं तो वो सीधी चाल चलते हैं। सीधी चाल चलने में शनिदेव को कोई कष्ट नहीं होता। दिवाली के बाद शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं यानि वो सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनिदेव का मार्गी होना किन राशि वालों के लिए अशुभ रहने वाला है।

शनिदेव कब होंगे मार्गी?

इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है और शनिदेव ठीक 15 दिन बाद यानि 15 नवंबर 2024 को मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव के मार्गी होने से सभी राशि वालों पर कुछ न कुछ असर अवश्य होने वाला है। अमीर हो या गरीब शनिदेव सभी के जीवन को प्रवाभित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर शनिदेव आप से प्रसन्न हैं तो आपको राजा बना सकते हैं। लेकिन रुष्ट हैं तो आपको राजा से रंक भी बना सकते हैं। ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान शिव ने शनिदेव को कलियुग का दण्डाधिकार अर्थात न्यायाधीश नियुक्त कर रखा है। इसलिए शनिदेव को कलियुग में न्याय का देवता भी कहा जाता है।

किन राशियों को मिलेगा दंड 

मेष राशि 

15 नवंबर को शनिदेव के मार्गी होने से मेष राशि वालों पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव इन राशि के जातकों को दंड देने वाले हैं। शनिदेव के प्रभाव से मेष राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल मचने वाला है। शनिदेव के मार्गी होने के कारण मेष राशि वालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पहले से जमा किए हुए धन की भी हानि हो सकती है। सेहत के मामले में भी मेष राशि वाले जातकों को परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। नौकरी में भी अड़चन के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन भी शनिदेव के मार्गी होने से प्रभावित हो सकता है। यदि आप शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन, पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों का भी 15 नवंबर 2024 के बाद बुरा दिन आने वाला है। धनु राशि वालों के लिए साल 2025, कुछ महीनो तक बुरा रहने वाला है। शनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा। इस राशि के जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उन्हें संभल कर रहना होगा। हालांकि ज्योतिषशास्त्र की माने तो, धनु राशि के जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उन्हें कम कष्ट झेलने पड़ेंगे।यदि आप शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करते हैं तो, आप इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही शनिवार को शनिदेव को तेल भी अवश्य चढ़ाएं।

वृषभ राशि

ज्योतिशास्त्र के अनुसार शनिदेव का मार्गी होना वृषभ राशि वालों के लिए भी अशुभ रहने वाला है। शनिदेव के प्रभाव से इन राशि वालों को नौकरी, व्यापार, में हानि हो सकती है। सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। आर्थिक रूप से भी वृषभ राशि वाले कमजोर हो सकते हैं। परिवार में मनमुटाव का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन में भी कड़वाहट आने की संभावना है। वृषभ राशि वाले यदि शनिदेव के दंड को कम करना चाहते हैं तो, शनिदेव के ॐ शनैश्चराय नमः मन्त्र का मंगल और शनि को कम से कम 11 बार जप करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें