Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला

2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री साय ने किया शिलान्यास

, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

रफ्तार हाईवा पलटी 3 घायल

के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अनियंत्रित तेज : रफ्तार हाईवा पलटी 3 घायल

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 18, 2026

जगदलपुर। जिले के ताेंगपाल थाना क्षेत्र अंर्तगत पुसपाल घाट में शुक्रवार काे गिट्टी से भरा तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में हाईवा चालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं। पुसपाल घाट में तैनात सीआरपीएफ 188 बटालियन के जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बचाया और अस्पातल रवाना किया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद हाईवा चालक सहित 3 लोग वाहन में ही फंस गए थे। गनीमत रही कि सीआरपीएफ के तैनात सहायक कमांडेंट बन्ना राम वहां मौजूद थे, उन्होंने मारडूम थाने में घटना की सूचना दी, मौके पर जवानों की टीम पहुंची और फंसे हुए घायल हाईवा चालक लक्ष्मण एवं उसकेे साथ ही हाईवा वाहन में सवार योगेंद्र और कार्तिक को बाहर निकाला लिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पातल भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें