Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

रफ्तार हाईवा पलटी 3 घायल

के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

अबूझमाड़ की दुर्गम पहाड़ियों काे लांघकर पहली बार राशन पहुँचा हितुल

पुलिस जांच में जुटी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Grah Gochar 2024: 20 अक्टूबर से पहले 3 बड़े ग्रहों का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज; छप्परफाड़ कर बरसेगा धन!

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 18, 2024

Grah Gochar 2024: 20 अक्टूबर से पहले 3 बड़े ग्रहों का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज; छप्परफाड़ कर बरसेगा धन!

Grah Gochar 2024: 20 अक्टूबर तक शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इन ग्रहों की चाल में बदलाव से सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से 3 राशियों के जातकों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्‍योतिष की गणना के अनुसार, 20 अक्टूबर तक 9 ग्रहों में से 3 बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन कर रहे हैं। एक बेहद शुभ ग्रह और सुख-वैभव के दाता शुक्र 16 तारीख को नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल रहे हैं। वहीं, 17 अक्‍टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य गोचर करके तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 20 तारीख को ग्रहों के सेनापति राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इन 3 बड़े ग्रहों की हलचल और चाल में बदलाव का यूं तो सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को महालाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

3 बड़े ग्रहों के गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रहों की चाल में आए बदलाव काफी शुभ रहेगा। व्यापारी नए व्यापारिक अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक साबित होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रहों की चाल में आए बदलाव से सिंह राशि के जातक काफी लाभान्वित हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित होगा और व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में विस्तार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान में एडमिशन मिल सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के जीवन पर 20 अक्टूबर से पहले होने वाले 3 बड़े ग्रहों की चाल परिवर्तन से महलाभ हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। शिक्षा या धार्मिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। साहसिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने की जरूरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें