: 22 जनवरी को यूपी में स्कूल-कॉलेज और शराब की दुकानें रहेगी बंद
Tue, Jan 9, 2024
यूपी। 22 जनवरी उत्तर प्रदेश में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह ‘राष्ट्रीय उत्सव’ के तौर पर मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा. प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में मदिरा की बिक्री भी नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए हैं.
मुख्यमंत्री ने आदेश में कहा कि अयोध्या में अगंतुकों को अविस्मरणीय अतिथि सत्कार मिलेगा. साथ ही 22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए, आतिशबाजी के भी प्रबंध हों. अयोध्या में स्वच्छ्ता का ‘कुंभ मॉडल लागू करें. मुख्यमंत्री 14 जनवरी को अयोध्या में स्वच्छ्ता अभियान की शुरुआत करेंगे. आज अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां परखीं और कहा सफाई व सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिया कि वीवीआईपी के विश्राम स्थल पहले से ही तय होना चाहिए.
: Uttar Pradesh: अब मोबाइल ऐप से होगा ललितपुर में हाउस टैक्स कलेक्शन, सकारात्मक बदलाव की पहल शुरू
Sat, Dec 23, 2023
Uttar Pradesh: लखनऊ. उत्तर प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर लाने की मंशा से कार्य कर रही योगी सरकार ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर प्रदेश की दशों -दिशा में बदलाव के सकारात्मक बदलाव की पहल शुरू कर दी है. इस क्रम में, ललितपुर में ऑनलाइन हाउस टैक्स कलेक्शन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए एक मोबाइल ऐप बेस्ड वेब पोर्टल का विकास किया जा रहा है.
यह पोर्टल कई मायनों में विशिष्ट और तमाम खूबियों से लैस होगा. उल्लेखीय है कि बुंदेलखंड के विकास पर योगी सरकार खासतौर पर फोकस कर रही है और यही कारण है कि यहां कई बड़ी परियोजनाओं को गति मिली है. ललितपुर में ही ड्रग व फार्मा पार्क के विकास की प्रक्रिया भी जारी है. ऐसे में, यहां के नागरिकों को जल्द ही मोबाइल ऐप बेस्ड वेब पोर्टल के जरिए हाउस टैक्स भरने की भी सुविधा मिलेगी.
इस क्रम में, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) ने प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए ऐसे मोबाइल बेस्ड वेब पोर्टल के विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो पेमेंट गेटवे, जियो टैगिंग समेत तमाम सुविधाओं से युक्त होगा. इतना ही नहीं, यह इंटीग्रेटेड वेब पोर्टल ऑनसाइट डाटा अपडेटिंग, बिलिंग व सर्वे प्रक्रिया को भी पूर्ण करने में सक्षम होगा.
: राहुल गांधी को कोर्ट ने 6 जनवरी को फिर बुलाया
Sat, Dec 16, 2023
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया है। अमित शाह पर टिप्पणी मामले में 5 साल पूर्व याचिका दर्ज हुई थी। सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह पर 5 वर्ष पूर्व अभद्र टिप्पणी के मामले में पुनः 6 जनवरी को तलब किया है।
18 नवंबर को कोर्ट में तलबी बहस हुई थी और 16 दिसंबर को इसका फैसला आना था। याची के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि बीते 18 नवंबर को MP/MLA कोर्ट के जज योगेश यादव ने तलबी पर सुनवाई की थी। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की तिथि नियत की थी। जज योगेश यादव ने फैसला सुनाते हुए 16 दिसंबर को राहुल गांधी को तलब किया था। परंतु राहुल गांधी आज न्यायालय के सामने उपस्थित नहीं हुए।
याचिका वर्ष 2018 में पड़ी थी और सुनवाई पूरी होने में पूरे पांच वर्ष लग गए। अगस्त 2018 में याचिका दायर हुई थी। बता दें कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया था। आरोप है कि एक वीडियो फुटेज में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।