: World Cup 2023 Sri Lanka Angelo Mathews first batsmen to be timed out in cricket history | Angelo Mathews: टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने एंजेलो मैथ्यूज, वर्ल्ड कप में नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड
Jagbhan Yadav
Mon, Nov 6, 2023
श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने क्रिकेट इतिहास का एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया. बांग्लादेश के खिलाफ नई दिल्ली में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप मैच के दौरान एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.
बता दें कि श्रीलंका की पारी के 25वें ओवर में श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को अंपायरों ने टाइम आउट दे दिया. सदीरा समराविक्रमा के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे एंजेलो मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.
हालांकि, एंजेलो मैथ्यूज समय के अंदर मैदान पर उतर गए थे, लेकिन उनके हेलमेट की स्ट्रिप टूट गई. इसकी वजह से वह नियमों के अनुसार, तीन मिनट के भीतर पहली बॉल नहीं खेल सके. इसकी वजह से अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया.
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन