Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं…..

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप का पूरा शेड्यूल आया सामने, 20 दिन तक चलेगा टूर्नामेंट, भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत

Jagbhan Yadav

Sat, Jul 26, 2025

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

कुल 8 टीमें और 20 मुकाबले

इस बार टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेंगी और फाइनल समेत 20 मुकाबले खेले जाएंगे। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान के साथ यूएई और ओमान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे ग्रुप स्टेज में ही हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान शामिल हैं।

एशिया कप 2025 में खेलेंगी ये 8 टीमें

  • भारत
  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश 
  • पाकिस्तान
  • श्रीलंका
  • यूएई
  • ओमान
  • हांगकांग

अबू धाबी और दुबई में होंगे मुकाबले

पूरे टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में होगा। इसकी मेजबानी अधिकारिक रूप से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास है। हालांकि, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के चलते यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है। फिलहाल, किस मैच का आयोजन किस वेन्यू पर होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इस साल होगा एशिया कप का 17वां संस्करण

2025 का पुरुष एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां संस्करण होगा। एशियन क्रिकेट कॉउंसिल (एसीसी) द्वारा आयोजित, एशिया कप की स्थापना साल 1983 में हुई थी और एक साल बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में पहली बार इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया था। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले 12 संस्करण 50 ओवरों के एकदिवसीय फॉर्मेट में खेले गए थे, लेकिन 2016 से यह टूर्नामेंट एकदिवसीय और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बीच बारी-बारी से खेला जाता रहा है।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी महाद्वीपीय टीमों के अलावा, हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल जैसे एसोसिएट नेशंस भी पहले एशिया कप में हिस्सा ले चुके हैं।

श्रीलंका ने सबसे ज्यादा बार खेला है एशिया कप

श्रीलंका के नाम सबसे अधिक एशिया कप में खेलने का रिकॉर्ड है, जिसने अब तक सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने 15-15 बार एशिया कप में शिरकत की है, जबकि अफगानिस्तान ने चार बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।

एशिया कप की विजेता टीमें

सालविजेताउप-विजेताफॉर्मेटमेजबान देश1984भारतश्रीलंकावनडेयूएई1986श्रीलंकापाकिस्तानवनडेश्रीलंका1988भारतश्रीलंकावनडेबांग्लादेश1990–91भारतश्रीलंकावनडेभारत1995भारतश्रीलंकावनडेयूएई1997श्रीलंकाभारतवनडेश्रीलंका2000पाकिस्तानश्रीलंकावनडेबांग्लादेश2004श्रीलंकाभारतवनडेश्रीलंका2008श्रीलंकाभारतवनडेपाकिस्तान2010भारतश्रीलंकावनडेश्रीलंका2012पाकिस्तानबांग्लादेशवनडेबांग्लादेश2014श्रीलंकापाकिस्तानवनडेबांग्लादेश2016भारतबांग्लादेशT20Iबांग्लादेश2018भारतबांग्लादेशवनडेयूएई2022श्रीलंकापाकिस्तानT20Iश्रीलंका2023भारतश्रीलंकावनडेपाकिस्तान/श्रीलंका

https://x.com/criccrazyjohns/status/1949108173815820445?s=46

एशिया कप की सबसे सफल टीम है भारत

कप्तान सुनील गावस्कर के नेतृत्व में भारत ने 1984 में पहला एशिया कप जीता था – यह तीन टीमों का टूर्नामेंट था जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका अन्य टीमें थीं। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम भी है, जिसने 16 संस्करणों में से आठ बार खिताब जीता है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले पांच संस्करणों में से चार जीते और 1988 से 1995 के बीच लगातार तीन एशिया कप खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम भी है।

श्रीलंका प्रतियोगिता में दूसरी सबसे सफल टीम है, जिसने छह बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान दो खिताबों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। बांग्लादेश 2012, 2016 और 2018 में तीन बार उपविजेता रहा है। इस बीच, श्रीलंका सात बार एशिया कप में उपविजेता रहा है – जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।

एशिया कप की सबसे सफल टीमें

टीमखिताब (कुल)जीत के सालभारत81984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023श्रीलंका61986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022पाकिस्तान22000, 2012

एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन भारत

पाकिस्तान की दोनों एशिया कप जीत वनडे फॉर्मेट में आई हैं, जबकि भारत और श्रीलंका ने एशिया कप में T20 फॉर्मेट में भी एक-एक बार खिताब हासिल किया है। भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा कोई अन्य टीम एशिया कप जीतने में कामयाब नहीं रही है। वर्तमान में भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें