Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण

सेना को मिले 500 हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन

1 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए बड़े निर्देश

जिले की तीन उचित मूल्य दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज

लोकसभा में पेश हुआ परिसीमन बिल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बड़ी खबर : टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान, इस देश की धरती पर चौथी बार खेलेगी सीरीज

Jagbhan Yadav

Fri, Mar 20, 2026

टीम इंडिया ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रही। अब टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान हो गया है। दरअसल, IPL 2026 के बाद वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त शेड्यूल के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम जून में आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलेगी, जो इंग्लैंड दौरे से पहले एक अहम तैयारी मानी जा रही है। आयरलैंड क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज की पुष्टि की है। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब पॉल स्टर्लिंग ने T20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

जून में खेली जाएगी सीरीज

टीम इंडिया जून में आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलेगी, जिसके बाद वह 1 जुलाई से 19 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 T20I और 3 ODI मैच खेले जाएंगे। इससे पहले भारत अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन ODI मैचों की सीरीज भी खेलेगा, जो 20 जून तक समाप्त होगी। ऐसे में आयरलैंड सीरीज भारतीय टीम के लिए एक अहम वार्म-अप साबित होगी।

आयरलैंड के लिए नई शुरुआत

ग्राहम वेस्ट ने कहा कि यह सीरीज उनकी टीम के लिए नए कप्तान के साथ नई शुरुआत का मौका होगी। 2028 के T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद पॉल स्टर्लिंग का T20 कप्तानी छोड़ना नए कप्तान को अपनी शैली और रणनीति लागू करने का मौका देता है, जिसकी शुरुआत जून में भारत के खिलाफ सीरीज से होगी। पॉल स्टर्लिंग ने हाल ही में भारत और श्रीलंका में हुए T20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ी। आयरलैंड इस टूर्नामेंट में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, जबकि ओमान को हराया और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच रद्द हो गया।

भारत-आयरलैंड क्रिकेट का इतिहास

भारत ने पिछले सात सालों में तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है। डबलिन के मलाहाइड मैदान पर खेले गए इन मुकाबलों में हमेशा बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं। भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली यह T20 सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाली है। जहां टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की तैयारी करेगी, वहीं आयरलैंड नई कप्तानी में नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें