Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान: टी20 को कप्तानी सूर्या तो वही वनडे की कप्तानी संभालेंगे रोहित

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 18, 2024

भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की गुरुवार को घोषणा हो गई। सूर्यकुमार यादव को इस टीम का कप्तान बनाया गया है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की गुरुवार को घोषणा हो गई। सूर्यकुमार यादव को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, रोहित शर्मा वनडे टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे। विराट कोहली भी इस दौरे पर वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे। इस दौरे पर दोनों सीरीज के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप की चैम्पियन टीम के तीन खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा संन्यास ले चुके हैं। इनके अलावा बुमराह को भी इस सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है। चहल को वनडे टीम में भी जगह नहीं मिली है। वहीं, कुलदीप यादव वनडे टीम का हिस्सा होंगे।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का 27 जुलाई से होगा। भारतीय टीम इस दौरे के लिए 20 तारीख के बाद रवाना हो सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दूसरा 28 और तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा।

इस दौरे पर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, विराट कोहली भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज दो अगस्त से होगा, जिसका दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: चार और सात अगस्त को खेला जाएगा।

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें