Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, भारत के लिए करो या मरो वाला : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, भारत के लिए करो या मरो वाला मैच

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 23, 2025

3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है. वो दूसरे मैच में भी जीत दर्ज करके इस सीरीज को जीतना चाहेगा, जबकि टीम इंडिया को इस सीरीज में बने रहने के लिए एडिलेड में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इसके लिए टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा…

नईदिल्ली (ए)। पर्थ में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है. 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज गुरुवार 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल के मैदान में खेला जाएगा. टीम इंडिया को इस सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा वनडे मैच हर हाल में जीतना होगा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में मेहमान टीम को 7 विकेट से हरा दिया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है. वो दूसरे मैच में भी जीत दर्ज करके इस सीरीज को जीतना चाहेगा, जबकि टीम इंडिया को इस सीरीज में बने रहने के लिए एडिलेड में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इसके लिए टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल केवल 25 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे, जिसकी वजह से टीम इंडिया बारिश से प्रभावित मैच में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी. अब उसे जीत की राह पर लौटने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज गुरुवार, 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.00 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानि सुबह 8:30 बजे होगा. एडिलेड ओवल के मैदान में खेला जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स के पास इस वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार है. स्टार स्पोर्ट्स पर वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
JIOHotstar की ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

एडिलेड ओवल को ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट बैटिंग विकेट्स में गिना जाता है। यह पिच शुरुआत में बल्लेबाजों को सही बाउंस और फ्लैट सरफेस देती है, जिससे स्ट्रोक्स खेलना आसान होता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलने लगती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें