: खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।
खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।
भिलाई।डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई तीन मे बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा पुरुस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें साल भर महाविद्यालय की ओर से विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालयीन छात्र -छात्राओं को मैडल, मोमेंटो, ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रीना मजूमदार ने किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा. रमेश कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अपने उच्च प्रदर्शन को बनाये रखे रहने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही समय का सदुपयोग करते हुए अनुशासन बनाये रखना चाहिए। इस अवसर पर क्रीड़ा समिति की सदस्य डॉ. अल्पना दुबे प्राध्यापकगण डॉ. मंजू दांडेकर, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. एस. के ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, दिनेश देवांगन उपस्थित रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए, इससे आगे का मार्ग आसान हो जाता है तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन डा. विनोद शर्मा ने किया।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन