: पाक फतह: किंग कोहली का करिश्मा, भारत ने चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान को हराकर भेजा घर वापस, टीम इंडिया पहुंची टॉप पर
Jagbhan Yadav
Sun, Feb 23, 2025
Team India Win: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से जीत के हीरो रहे विराट कोहली। जिन्होंने शानदार शतक लगाते हुए भारतीय टीम को जीत दिला दी।
इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा. कोहली ने खुशदिल शाह की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. साथ ही भारत को भी जीत दिलाई. कोहली 111 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा था. जबकि पाकिस्तानी टीम को शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की दावेदारी को पुख्ता करना चाहेगी।
इससे पहले, सऊद शकील की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य दिया. करने उतरी पाकिस्तानी टीम 241 रनों पर सिमट गई. कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. पाकिस्तान ने 47 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे.
Advertisement

इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. सऊद शकील ने 76 गेंदों में 62 रन बनाए जबकि रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए. अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ा और रिजवान को आउट कर भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई. इसके बाद पाकिस्तान को लगातार अंतराल पर झटके लगे और टीम 241 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 40 रन देते हुए 3 विकेट झटके. जबकि हार्दिक ने 2 विकेट लिए. भारतीय गेंदबाजों ने आज कसी हुई गेंदबाजी की और सभी ने 6 से कम की इकॉनमी से रन दिए।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन