Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

फाइनल मैच में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल को दी मात, : फाइनल मैच में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल को दी मात, बनी चैंपियन

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 14, 2025

कुम्हारी/ टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी-5 का रोमांचक फाइनल मुकाबला आज खेला गया, जिसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल भिलाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुनानक पब्लिक स्कूल रायपुर को 117 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता मानी जा रही है, जिसमें 32 स्कूलों के 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट में 54 मैच खेले गए, और सभी मैचों का सीधा प्रसारण (Live Streaming) भी किया गया।

फाइनल मैच का रोमांच

टॉस जीतकर कृष्णा पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

देवांश पाटिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए

यशराज सिंह ने 53 रन की तेज पारी खेली
गुरुनानक पब्लिक स्कूल की ओर से
विवेक जोशी ने 4 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुनानक पब्लिक स्कूल की टीम 13 ओवर में 91 रन पर सिमट गई।
गुरुनानक की तरफ से
आदित्य यादव ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में कृष्णा पब्लिक स्कूल के यशराज सिंह ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके।

पुरस्कार सूची

मैन ऑफ द मैच – यशराज सिंह

बेस्ट बैट्समैन – देवांश पाटिल

बेस्ट बॉलर – यशराज सिंह

बेस्ट फील्डर – यशराज सिंह

बेस्ट विकेट कीपर – दिव्यांशु

मैन ऑफ द सीरीज़ – दक्ष कुमार पारख

समापन समारोह

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (विधायक, अहिवारा) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की
अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा (प्रदेश मंत्री, भाजपा) ने की।
विशेष अतिथि:

मीना वर्मा – अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कुम्हारी

ज्ञानेश शर्मा – पूर्व योग आयोग अध्यक्ष

राकेश पांडे – वरिष्ठ भाजपा नेता

प्रशांत श्रीवास्तव – पूर्व सदस्य, खेल एवं युवा आयोग

आयोजकों का धन्यवाद

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के संचालक एवं NIS कोच डॉ. शबाब कुरैशी ने कहा—
“मैं सभी स्कूलों, खिलाड़ियों, कोचों, अभिभावकों और आयोजन टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। इस सीजन में कई नई प्रतिभाएँ उभरकर सामने आई हैं, जो छत्तीसगढ़ की क्रिकेटिंग भविष्य के लिए बहुत सकारात्मक संकेत है। हमारी कोशिश है कि हर बच्चे को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ और बेहतर अवसर मिलें।”

कार्यक्रम का संचालन जमशेद अख्तर ने किया।

Tags :

bastar Crimes News, Bhilai news, Bilaspur Crimes news, Bilaspur news, BJP Chhattisgarh, Chhattisgarh, Chhattisgarh Best News Portal, Chhattisgarh breaking news, Chhattisgarh Crime news, chhattisgarh crimes, Chhattisgarh Crimes News, Chhattisgarh daily news, chhattisgarh news, Chhattisgarh Politics News, Chhattisgarh Tourism, CMO Chhattisgarh, Congress Chhattisgarh, Crimes, Crimes News Chhattisgarh, Daily News, Dhamtari News, Durg news, ED raid in chhattisgarh, griculture news chhattisgarh, Health News Chhattisgarh, hindi news, INC Chhattisgarh, India Crimes News, India News, Jagdalpur News, Juice, Kanker News, Korba news, New Raipur News, News near me, News Updates, Political News Chhattisgarh, Raipur news, rajnandgaon news, Sports News Chhattisgarh, star news, इंडिया, क्राइम्स, खबर, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ क्राइम्स, न्यूज, भारत, हिंदी खबर, हिंदी समाचार EDjg

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें