Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: चैंपियंस ट्राफी: कंगारुओं को चित कर भारत पहुंचा चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में, कोहली और केएल की कमाल की पारी

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 4, 2025

ICC Champions Trophy : भारत चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पहुंच गया है। केएल राहुल के छक्के के साथ भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने 265 रनों का लक्ष्य 49वें ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से विराट कोहली एक बार फिर मैच विनर बने। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 42 और श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाये। इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप में हार का बदला चुका  लिया।

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 43 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. शुभमन गिल 8 और कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 111 गेंदों पर 91 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला. 134 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. श्रेयस 45 रन बनाकर आउट हुए और फिफ्टी से चूक गए.

मगर इसी बीच कोहली ने  54 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. तीसरे विकेट के बाद कोहली ने अक्षर पटेल के साथ मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 44 रनों की साझेदारी की. यहां अक्षर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 225 रनों पर भारत की आधी टीम सिमट गई. विराट कोहली 84 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े.

इससे पहले भारत टॉस हार गया था।पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को 265 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सामी रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिये। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने दो, हार्दिक पांडया ने 1  और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिये। 

आस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा स्मिथ ने 73 रन बनाये, जबकि हेड ने 39 रनों की पारी खेली। एलेक्स कैरी ने अच्छी बल्लेबाजी की और 57 गेंद पर 61 रनों की पारी खेली। एक वक्त आस्ट्रेलिया का स्कोल 300 के पार जाता दिख रहा था। लेकिन स्मिथ और अलेक्स की जोड़ी टूटते ही ऑस्ट्रेलिया की पारी बिखर गयी।

मैक्सवेल का बल्ला भी नहीं चला, जबकि पिछली मैच के हीरो से इग्लिस भी 11 रनों पर कोहली को कैच थमा बैठे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें