: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा, 25 साल बाद हार का लिया बदला
Jagbhan Yadav
Mon, Mar 10, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली थी, लेकिन समय पर कप्तान ने बल्ले से अपना दम दिखाया। रोहित शर्मा ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया और खिताबी मैच में अपना दम दिखाया। रोहित ने इसके साथ ही शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की और भारत की जीत की नींव रखी। 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए…
नईदिल्ली (ए)। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे।
जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते।
भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करते हुए 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला 25 साल बाद ले लिया है।
भारत के तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन, शुभमन गिल ने 31 रन, विराट कोहली ने 1 रन, श्रेयस अय्यर ने 48 रन, अक्षर पटेल ने 29 रन, केएल राहुल ने नाबाद 34* रन, हार्दिक पांड्या ने 18 रन, जडेजा ने नाबाद 9* रन की पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज जमींसन ने एक विकेट, सेंटनर ने दो विकेट, रचिन ने एक विकेट, ब्रेकवेल ने दो विकेट लिये।

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बना सकी। आखिरी पांच ओवर में 50 रन बने, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड इस आंकड़े को छू सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान माइकल ब्रेसवेल का रहा। उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया।
ब्रेसवेल ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट शमी ने लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन