Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

तीसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, अभिषेक शर्मा ने 7 साल पुर : तीसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, अभिषेक शर्मा ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 2, 2025

नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच होबार्ट में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने इस टारगेट को बेहद आसानी से 19वें ओवर में हासिल कर लिया। वाशिंगटन सुंदर ने इस मैच में 49 रन की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही पांच मैचों की ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआती अच्छी नहीं रही। पहले तीन ओवरों में ही दो झटके लग चुके थे। अर्शदीप सिंह ने अपने शुरुआती दो ओवरों में ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिस को पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 59 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान टिम डेविड ने इस मैच में अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने स्टोइनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 27 गेंद में 45 रन की साझेदारी निभाई। डेविड 38 गेंद में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। इसके बाद स्टोइनिस ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ छठे विकेट के लिए 39 गेंद में 64 रन की साझेदारी की। वह 39 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। शॉर्ट 15 गेंद में 26 रन और जेवियर बार्टलेट तीन रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की पार्टनरशिप हुई। अभिषेक ने 16 गेंद में 25 रन बनाए। वहीं गिल ने 12 गेंद में 15 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। वहीं तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने मैच विनिंग पारी खेली। वहीं जितेश शर्मा भी अंत तक नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर 23 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं जितेश शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए इस मैच में विनिंग रन जितेश शर्मा के बल्ले से आए। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भले ही सिर्फ 25 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए लेकिन वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब जरूर रहे हैं। अभिषेक अपनी इस पारी के दम पर भी एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे, जिसमें वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं, जिसमें उन्होंने शिखर धवन के साल 2018 के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। अभिषेक जहां अभी तक इस साल कुल 705 रन बना चुके हैं तो वहीं शिखर धवन ने साल 2018 में कुल 689 रन बनाए थे।

एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने वाले भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा – 705 रन (साल 2025)

शिखर धवन – 689 रन (साल 2018)

रोहित शर्मा – 649 रन (साल 2022)

रोहित शर्मा – 590 रन (साल 2018)

रोहित शर्मा – 497 रन (साल 2016)

ईशान किशन – 476 रन (साल 2022)

अभी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में जहां टी20 सीरीज के 2 मुकाबले खेलने बाकी हैं तो वहीं इसके बाद घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में अभिषेक शर्मा के पास भारतीय खिलाड़ी के तौर पर एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। सूर्या ने साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 1164 रन बनाए थे। ऐसे में अभिषेक को उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी 460 रन अगले 7 मैचों में बनाने होंगे।

Tags :

देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें