Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं…..

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानिए पिच रिपोर्ट और : एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानिए पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी?

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 14, 2025

आज 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि इस मैच में दुबई की पिच कैसा खेल सकती है…

नईदिल्ली (ए)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार होगी और दिलचस्प बात है कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पर बढ़े तनाव के बावजूद इस मुकाबले को लेकर किसी तरह की ‘हाइप’ नहीं है। चार महीने बाद भारत में टी20 विश्व कप को देखते हुए मुकाबला महत्वपूर्ण है। लेकिन कई साल में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में उस तरह के उत्साह का अभाव है जो दोनों देशों के बीच मैच में अक्सर होता है।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। स्पिनर्स का यहां दबदबा देखने को मिलता है। स्पिनर्स इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए काल बन सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज भी इस पिच पर कारगर साबित हो सकते हैं। अब तक एशिया कप में इस पिच पर तेज गेंदबाजों को ठीक-ठाक मदद मिली है। बल्लेबाज अगर इस मैदान में एक बार सेट हो गए तो जमकर रन बना सकते हैं। दुबई में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 112 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 52 पहले बैटिंग करने वाली टीम तो 59 मुकाबले दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर दुबई में 139 रन है। हाइएस्ट स्कोर इस मैदान पर भारत ने ही 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में बनाया था। भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 10 मैच भारत ने जबकि 3 मुकाबले पाकिस्तान ने जीते हैं। भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा। मुकाबले के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं।

जहां तक मैच से जुड़े विवाद की बात है तो भारत में कई राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन लगातार इस मुकाबले का विरोध कर रहे हैं. कोई सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर चुका है, जबकि सोशल मीडिया पर भी कई मशहूर हस्तियां और इंफ्लुएंसर भी पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले को न देखने का ऐलान कर चुके हैं. वहीं दुबई में एक अलग समस्या ने आयोजकों की मुश्किलें बढ़ाई हैं. पिछले कई सालों में शायद ये पहला ही मौका है, जब भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट कई दिनों पहले ही पूरी तरह बिक नहीं गए. मैच से 2 दिन पहले तक भी 50 फीसदी टिकट ही बिकने की खबरें आई हैं. इसकी वजह बॉयकॉट से ज्यादा टिकटों की कीमत बताई जा रही है और ऐसे में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कई सीट इस बार खाली दिख सकती हैं।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान: फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, साइम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर।

Tags :

Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें