Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज, जानिए समय और पिच : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज, जानिए समय और पिच रिपोर्ट?

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 29, 2025

इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में शिवम दुबे और अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर टीम को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ युवा हर्षित राणा को टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है…

नईदिल्ली (ए)। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले पहले टी20 इंटरैशनल मैच में फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे। दोनों टीम ने अपने पिछले 10 टी20 इंटरनैशनल में से आठ जीते हैं और एक-एक मैच हारे हैं। इसलिए मुकाबला बराबरी का होने की उम्मीद है।

भारत का एक मैच टाई रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऑस्ट्रेलिया सीरीज अगले साल की शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की वास्तविक तैयारी की शुरुआत है, जिसमें उसे 15 मैच खेलने हैं। लेकिन, यह कहा जा सकता है कि इस सीरीज के परिणाम का कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले 10 मैच घरेलू परिस्थितियों में। खेले जाएंगे। अच्छी बात यह है कि वर्ल्ड कप भी इसी तरह की परिस्थितियों में आयोजित किया जाएगा।

सूर्यकुमार का रन नहीं बना पाना टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। सूर्य के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम ने निर्भीक क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक जो 29 मैच खेले हैं उनमें से 23 में उसे जीत मिली है। किसी भी कीमत पर आक्रामकता बनाए रखना और सूर्य के नेतृत्व कौशल के दम पर भारत ने सभी द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की है और वह हाल में एशिया कप जीतने में भी सफल रहा था।

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलियन पिचों पर अतिरिक्त उछाल से निपटना नई चुनौती होगी। पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे पर चार टी20 मैचों में वह केवल 97 रन बना सके थे जिसमें से एक फिफ्टी थी। वहां उनका स्ट्राइक रेट भी करियर स्ट्राइक रेट से कम था। इधर, भारतीय बोलिंग में जसप्रीत बुमरा की मौजूदगी और वरुण चक्रवर्ती की चतुराई महत्वपूर्ण कारक होंगे। सभी की निगाहें ऑस्ट्रेलिया के नए टी20 स्टार मिचेल ओवेन पर भी होंगी, जिन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए एक मैच खेला था। ओवेन ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था।

इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में शिवम दुबे और अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर टीम को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ युवा हर्षित राणा को टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समय अनुसार एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगा। यानी ठीक पौने दो बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजकर 15 मिनट पर टॉस होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मैच चला तो ये साढ़े पांच से छह बजे तक चलता हुआ नजर आएगा। यानी शाम होने से पहले ही मैच खत्म हो जाएगा। सभी पांच मैच ऑस्ट्रेलिया के अलग अलग स्थानों पर खेले जाएंगे, लेकिन अच्छी बात ये है कि मैच शुरू होने का वक्त वही रहेगा, यानी इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा।

इस टी20 सीरीज का पहला मैच आज 29 अक्टूबर को होगा, वहीं दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद तीसरी बार दोनों टीम 2 नवंबर को आमने-सामने आएंगी फिर 6 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाएंगा. वहीं सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 8 नवंबर को होगा।

मौसम और पिच का हाल

कैनबरा में मौसम ठंड रहने की उम्मीद है। दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन शाम को आसमान साफ रहेगा। मनुका ओवल की बाउंड्री बड़ी है और स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है।

संभावित प्लेइंग XI

भारतः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाः मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर) जोश फिलिप, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन, जोश हेजलवुड।

Tags :

chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india Raipur Today latest news Today news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें