विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन : सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री साय
Wed, Feb 25, 2026
रायपुर :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बहनों के प्रेम और आदर से हम सब अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़े स्नेह के साथ विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन एक सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मिक शांति के प्रसार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांति सरोवर और शांति शिखर जैसे आध्यात्मिक केंद्रों में सदैव सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। संस्था का 137 से अधिक देशों में विस्तार होना अत्यंत सुखद और प्रेरक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में जनजागृति लाने का कार्य कर रहा है। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में संस्था की भूमिका उल्लेखनीय है। जनजातीय क्षेत्रों में भी संस्था द्वारा सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों से स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ मिला है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने और पवित्र ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगणों ने भी ब्रह्मा भोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा के सभी सदस्यों को माउंट आबू आने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री साय ने सहर्ष स्वीकार करते हुए वहां आने की सहमति दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरमलाल कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से मृत्युंजय भाई, आत्म प्रकाश भाई, हेमलता दीदी, लता दीदी, आशा दीदी, सरिता दीदी एवं सविता दीदी सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में सहभागी रहे।
सुशासन से समृद्धि की ओर : विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
Wed, Feb 25, 2026
शासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री साय
रायपुर /
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।
5 मुख्यमंत्री : मिशन
Wed, Feb 25, 2026
नई दिशा • नई धार • नई रफ्तार
छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए 5 मिशन मोड पहल
चिन्हांकित क्षेत्रों में केंद्रित और तेज कार्यान्वयन
अगले 5 वर्षों तक प्रत्येक मिशन के लिए न्यूनतम 100-100 करोड़ प्रति वर्ष प्रावधान
1) मुख्यमंत्री AI मिशन
राज्य को उभरती प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनाना
युवाओं का AI आधारित कौशल विकास
AI स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन
प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग में AI उपयोग
डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट समाधान
छत्तीसगढ़ अब टेक्नोलॉजी अपनाने वाला नहीं, टेक्नोलॉजी लीड करने वाला राज्य बनेगा
2. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा खोज
आधुनिक खेल अधोसंरचना विकास
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी
महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना
हर गांव से खिलाड़ी — हर खिलाड़ी को अवसर
3. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
पर्यटन स्थलों और थीम आधारित सर्किट का विकास
मेले, उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा
होमस्टे और स्थानीय पर्यटन उद्यम
टूर गाइड स्किल डेवलपमेंट
स्थानीय हस्तशिल्प और रोजगार सृजन
पर्यटन से पहचान भी, रोजगार भी
4. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
राज्य की प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं का गैप एनालिसिस
प्राथमिकता आधारित रोडमैप
तेज और प्रभावी कार्यान्वयन
विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग
इन्फ्रास्ट्रक्चर ही आर्थिक विकास की रीढ़
5. मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन
स्टार्टअप मिशन युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाना
तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत सहयोग
नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा
NIPUN मिशन
(New Age Industrial Preparedness for Upskilling New Generation Youth)
उद्योग आधारित कौशल विकास
नई तकनीक आधारित रोजगार अवसर
भविष्य की इंडस्ट्री के लिए युवाओं को तैयार करना
युवा नौकरी ढूंढेंगे नहीं — नौकरी देंगे