आज राजधानी में आयोजित : विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Fri, Mar 13, 2026
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद”2nd छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट” में शामिल होने दोपहर 1 बजे पं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जायेंगे।
वहीं दोपहर 2.15 को TJSB सहकारी बैंक Ltd. के उद्घाटन में कटोरा तालाब में शामिल होंगे और विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने दोपहर 3.15 को छत्तीसगढ़ विधानसभा जायेंगे। वहीं शाम 5 बजे कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यकम में शिरकत करेंगे।
इसके बाद सीएम साय पीएम किसान उत्सव दिवस और पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वी किश्त वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और शाम करीब 6.15 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
अफीम की अवैध खेती पर : CM विष्णुदेव का कड़ा रुख, सभी कलेक्टरों को दिए यह निर्देश
Thu, Mar 12, 2026
रायपुर :-
प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 15 दिवस के भीतर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सर्वे कर जांच रिपोर्ट और उनके जिले में अफीम की खेती नहीं किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र जारी किया गया है।