CG : ओवरब्रिज पर मौत का तांडव : बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
Thu, Jan 1, 2026
आरंग,रायपुर।
नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लखौली ओवरब्रिज पर देर शाम 7 बजे हुआ, जब बाइक cg 04-4714 में सवार 2 युवक आरंग से रायपुर की ओर जा रहे थे।
जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संदीप निषाद (18 वर्ष) निवासी बड़गांव (तुमगांव) तथा तिलक निषाद (20 वर्ष) निवासी रायतुम (पटेवा) के रूप में हुई है
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरब्रिज पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक घिसटते हुए करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी (शवगृह) भेज दिया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस के अनुसार बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
बड़ी सफलता: : 272 नक्सलियों का सरेंडर, अपराध दर घटी, 2026 का रोडमैप तय
Thu, Jan 1, 2026
दंतेवाड़ा।
नक्सल विरोधी अभियान के तहत वर्ष 2025 पुलिस के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है, जहां कुल 272 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिन पर 2 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 2024 में 234 नक्सलियों पर महज 90 लाख का इनाम था—यह दर्शाता है कि अब बड़े कैडर भी मुख्यधारा में लौट रहे हैं; आत्मसमर्पित नक्सलियों के बैंक खाते,
कौशल विकास प्रशिक्षण, राशन कार्ड और बस पास जारी कर पुनर्वास किया जा रहा है, वहीं UAPA व अन्य मामलों में 35 नक्सलियों की गिरफ्तारी (17 लाख इनामी) और मुठभेड़ों में 4 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने से सुरक्षा को बड़ा बल मिला; DRG दंतेवाड़ा ने CRPF सहित संयुक्त अभियानों में अहम भूमिका निभाई,
जहां ऑपरेशन ब्लैकफॉरेस्ट समेत कार्रवाइयों में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) के शीर्ष कैडर जैसे बसवराजू और गौतम को न्यूट्रलाइज करने में योगदान रहा—उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जवानों को PMG, केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, छत्तीसगढ़ शौर्य पदक और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिले; सुरक्षा सुदृढ़ होने से गंभीर अपराध ~7%, अन्य अपराध 8.8% और चोरी 14% घटे, कुल 397 अपराधी जेल भेजे गए;
पुलिस प्रशिक्षण से जांच दक्षता बढ़ी और साइबर अपराध पर सख्ती में 13 केसों में 24 आरोपी देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार हुए—2024 की तुलना में 5 गुना अधिक—और सभी के फिंगरप्रिंट NAFIS में दर्ज किए गए; 2026 के लक्ष्य स्पष्ट हैं—मार्च 2026 तक सशस्त्र माओवाद का पूर्ण उन्मूलन, सड़क हादसों में कमी, साइबर जागरूकता व त्वरित कार्रवाई, और DIAL 112 सेवा का क्रियान्वयन।
Transfer : साल के अंतिम दिन पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, देखें पूरी सूची
Wed, Dec 31, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में साल के अंतिम दिन पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी करते हुए टीआई से लेकर एएसआई स्तर के कुल 119 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, साथ ही सभी को नई पदस्थापना भी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार 4 टीआई, 18 एसआई और 37 एएसआई सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इस फेरबदल के तहत रायपुर के तीन थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं, जिसमें सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना, एसएन सिंह को कबीर नगर थाना और सुनील दास को गंज थाना का प्रभारी बनाया गया है, वहीं भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें आदेश की कॉपी