Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

किराना दुकान में 200 रुपए में पौवा

सांसद बृजमोहन ने जम्मू-कश्मीर के विकास और बैंकिंग कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी…

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

बारात से लौट रही बस हादसे हुई हादसे की शिकार, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राज्यपाल रमेन डेका रायपुर और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

Jagbhan Yadav

Mon, Jan 26, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह 2026  

रायपुर-गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिला मुख्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।      केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू दुर्ग, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव बस्तर, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम रायगढ़, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल गरियाबंद, वन मंत्री श्री केदार कश्यप बीजापुर, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कबीरधाम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जशपुर, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जांजगीर-चांपा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा कोरबा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव दंतेवाड़ा, तकनीकी एवं कौशल विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब बालोद एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।       इसी तरह सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार, सांसद श्री विजय बघेल बेमेतरा, सांसद श्री संतोष पांडेय मोहला-मानपुर-चौकी, सांसद श्री चिंतामणि महाराज सूरजपुर, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, सांसद श्री राधेश्याम राठिया सांरगढ़-बिलाईगढ़, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती, सांसद श्री महेश कश्यप नारायणपुर, सांसद श्री भोजराज नाग कांकेर, सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक सुश्री लता उसेंडी कोण्डागांव, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले मुंगेली, विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े कोरिया, विधायक श्री अजय चंद्राकर धमतरी, विधायक श्री राजेश मूणत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं विधायक श्री किरण देव जिला मुख्यालय सुकमा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें