Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ट्रांसफर: कलेक्टर-एसपी और कमिश्नरों की ट्रांसफर सूची 5 या 6 जून को

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 2, 2024

रायपुर, 2 जून 2024। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक एडमिनिस्ट्रेटिव और पुलिस महकमे में अहम बदलाव किया जाएगा। खासकर, कलेक्टर, एसपी लेवल पर। पता चला है, कई जिलों के कलेक्टर, एसपी के साथ ही जिला पंचायतों के सीईओ और नगर निगमों के कमिश्नर कमिश्नर भी बदले जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कई जिलों के कलेक्टर बदलेंगे तो आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधीक्षक पुलिस अफसर भी चेंज होंगे। पिछली सरकार में पोस्टेड जिन कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों का पिछली सूची में नंबर नहीं लग पाया था, उनमें से अधिकांश को सरकार इस बार बदल सकती है।

कुछ कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ संगठन के नेताओं की भी शिकायतें हैं, उनमें से भी कुछ को खो किया जाएगा। कुल मिलाकर लिस्ट अच्छी-खासी हो जाएगी। एक आईजी, और वहां के एसपी भी बदल सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ नगर निगमों के आयुक्त भी बदले जाएंगे तो जिला पंचायत के दो-चार सीईओ के भी नंबर लग सकते हैं। बिलासपुर में नए कमिश्नर की पोस्टिंग भी की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें