Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG: द साबरमती रिपोर्ट’ की विशेष स्क्रीनिंग: मुख्यमंत्री सपरिवार पहुंचे, फिल्म की खास स्क्रीनिंग के मौके पर इसकी डायरेक्टर एकता कपूर और अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी थीं मौजूद....

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 22, 2024

भिलाई न्यूज़ : रायपुर , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजधानी के मैग्नेटो मॉल में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। यह फिल्म 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की सच्चाई पर आधारित है। फिल्म की खास स्क्रीनिंग के मौके पर इसकी डायरेक्टर एकता कपूर और अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी मौजूद थीं।  

मुख्यमंत्री की सराहना

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा, द साबरमती रिपोर्ट’ इतिहास के एक काले अध्याय को संवेदनशीलता और प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत करती है। यह फिल्म न केवल दर्दनाक घटनाओं की तस्वीर पेश करती है, बल्कि हमें अतीत से सीखने का संदेश भी देती है। उन्होंने इसे एक प्रभावशाली और जरूरी फिल्म बताया, जो नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना के बारे में जागरूक करती है।  

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री रहेगी और जनता से इसे परिवार के साथ देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी कहानियां हमें वर्तमान और भविष्य के लिए बेहतर दिशा देती हैं।

राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों की मौजूदगी  

फिल्म की इस खास स्क्रीनिंग में राज्य के अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी फिल्म देखी और इसकी सराहना की।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें