Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: शुभम के मार्ट ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय में आयोजित की प्लेसमेंट ड्राइव

Jagbhan Yadav

Mon, May 20, 2024

शुभम के मार्ट ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय में आयोजित की प्लेसमेंट ड्राइव

रायपुर, 18 मई 2024 - आईसीएफएआई विश्वविद्यालय में 18 मई 2024 को शुभम के मार्ट द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एमबीए, बीबीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. डी. षडंगी और ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी श्री अभिनव दास ने राज्य की एचआर टीम का स्वागत किया, जिसमें नेशनल हेड एचआर सुश्री शालिनी मिश्रा और उनकी टीम शामिल थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय कुलपति डॉ. (प्रो.) एस. पी. दुबे ने प्लेसमेंट कार्यक्रमों और करियर की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। माननीय कुलसचिव डॉ. (प्रो.) मनीष उपाध्याय ने भी विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रोत्साहित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस सफल आयोजन में एसोसिएट डीन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. डी. षडंगी ,ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी श्री अभिनव दास,डॉ. रमेश यादव, श्री दिलीप मिश्रा और डॉ. पियूष ठाकुर समस्त विभागाध्यक्ष डॉ. आर्ची दुबे, डॉ. रम्मना राव, डॉ. अनिमेष शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान और मेहनत से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्रों को अपने करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का अवसर मिला।

इस प्लेसमेंट ड्राइव ने विश्वविद्यालय के छात्रों को विभिन्न कंपनियों के समक्ष अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया। छात्रों ने भी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, बल्कि विश्वविद्यालय और शुभम के मार्ट के बीच संबंधों को भी मजबूत करने का माध्यम बना। इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को और अधिक अवसर प्राप्त होंगे और वे अपने करियर में ऊंचाइयों को छू सकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें