Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: वैसाख पूर्णिमा की संध्या को महादेव घाट रायपुर में फिर दिखा खारुन गंगा महाआरती का उल्लास

Jagbhan Yadav

Thu, May 23, 2024

वैसाख पूर्णिमा की संध्या को महादेव घाट रायपुर में फिर दिखा खारुन गंगा महाआरती का उल्लास

23 मई 2024, गुरुवार को सायं 05 बजे से महादेव घाट रायपुर में बुद्ध पूर्णिमा की संध्या को माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति रायपुर एवं करणी सेना द्वारा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पुनः बनारस की तर्ज पर रायपुर में भक्ति की छटा बिखर गई और रायपुर का महादेव घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से सराबोर हो उठा। विगत 01 वर्ष से अधिक समय से हर माह की पूर्णिमा को निरंतर होती आ रही खारुन आरती ने इस माह 19वीं बार अपना प्रभाव अमत सनातनियों के हृदय पर जमाया।
इस मासिक सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज़ करते हुए रायपुर के प्रसिद्ध भजन सम्राट लल्लू महाराज ने अपनी स्वर लहरियों से आगंतुक श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तत्पश्चात् सभी ने एक स्वर में भारत की समस्त नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की सौंगन्ध ली।


इस बार कि आरती में समता कॉलोनी रायपुर की संस्था श्याम परिवार मित्र मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आरती के प्रमुख यजमान के रूप में उपस्थित रहे साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की धर्म पत्नी शशि दुबे, आरती में सम्मिलित हुए। प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संकल्प कराकर सम्पूर्ण विधि विधान से खारुन गंगा मैया की पूजा संपन्न कराई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने संपूर्ण भक्तिभाव से आरती कर खारुन मैया के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। आरती के पश्चात् समस्त भक्तों को खीर प्रसादी का वितरण किया गया।

श्री तोमर ने शहर के समस्त सनातनी बंधुओं-बहनों से आह्वान किया कि हिन्दू धर्म की एकता और प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से की जा रही इस आरती में हर महीने सपरिवार उपस्थित होकर अपना अमूल्य योगदान दें और साथ ही खारुन मैया और बाबा हटकेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्यलाभ के भागी भी बनें।
आरती में विशेष रूप से आरती के प्रमुख आचार्य पंडित धीरज शास्त्री, प्रमुख संरक्षक रमेश कुमार सिंह, संरक्षक बबलू सिंह, अखिलेश सिंह एवं प्रभात सिंह, करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर, पप्पू सिंह, आयोजन समिति से प्रिया सिंह, सूर्या वर्मा, कायम सिंह, रोहित सिंह तिरंगा, धरम सिंह, राणा आनंद सिंह, अजय सिंह, लक्ष्मी जी, कार्यकारिणी सदस्य लता सोनी एवं मिथिला अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें