Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अब इन महिलाओं को नहीं मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Jagbhan Yadav

Sat, Jun 8, 2024

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव की जीतने के पश्चात प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vanda  Yojana) के द्वारा हर महीने 1000 की राशि देने का वादा किया गया था जिसे विष्णु देव सरकार ने चार महीना में चार किस्त देकर पूरा किया जिसे लेकर अब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Minister Lakshmi Rajwade) का बयान सामने आया है।

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, हमारी सरकार ने जो वादे किए थे उसे हमने पूरा किया है रही बात महतारी वंदन योजना की तो जो महिला अपात्र है जिसकी जानकारी हमें मिल रही है और जिनका नाम लिस्ट में नहीं है उन सभी चीजों को विचार किया जा रहा है और समझा जा रहा है, अगर कोई महिला अपात्र है और उसके खाते में पैसा आ रहा है तो उसकी जांच होगी।

कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है 

मंत्री राजवाड़े ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा इसलिए वह गलत बयान करते हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। हमारी सरकार की नियत बिल्कुल साफ है प्रदेश और देश को आगे बढ़ने का कार्य बीजेपी की सरकार कर रही है, कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है।

उन्होंने कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाले विषय पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि एक महिला को दूसरी महिला का सम्मान करना अति आवश्यक है यह कृत्य काफी निंदनीय है, जिसकी घोर निंदा करतीहूँ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें