Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अप्रैल के पहले हफ्ते में ट्रांसफर की जाएगी महतारी वंदन योजना की राशि

Jagbhan Yadav

Fri, Mar 22, 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला है मैने खुद रिकार्ड देखा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक है।

इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका है। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के संतोष पांडेय को दिल्ली भेजना होगा। संतोष पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में उठाया है। पिछ्ले 5 साल की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मोदी की बहुत सी योजनाओं को बंद कर दिया था। मैने अध्यक्ष के रूप में भूपेश को कई बार चुनौती दी थी कि 36 वादों में कितने वादों को पूरा किया बताएं। अबकि बार भूपेश बघेल को ऐसा मजा चखाएं की वो पलट कर नहीं आएं। पूर्व मुख्यमंत्री अगर सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं? सीएम ने कहा कि शराब घोटाला करने वाले जेल जा रहे हैं। अगले महीने से PM आवास बनाना शुरू हो जाएगा। हमने किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा पूरा किया है। हमने रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें