Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

किराना दुकान में 200 रुपए में पौवा

सांसद बृजमोहन ने जम्मू-कश्मीर के विकास और बैंकिंग कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी…

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

बारात से लौट रही बस हादसे हुई हादसे की शिकार, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सहायक विकास विस्तार : अधिकारी पदों हेतु सूची जारी, दावा आपत्ति 28 जनवरी तक

Jagbhan Yadav

Mon, Jan 19, 2026

रायपुर। सहायक विकास विस्तार अधिकारी पद के लिए अभ्यार्थियों के दस्तावेजों सत्यापन के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाईट prd.cg.gov.in पर सूची का अवलोकन कर दावा-आपत्ति 28 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी दावा आपत्ति आवेदन एवं दस्तावेज स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ अथवा दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी प्रावधिक प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अक्टूबर 2025 तथा शेष अभ्यर्थियों को 04 नवंबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें