Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

किराना दुकान में 200 रुपए में पौवा

सांसद बृजमोहन ने जम्मू-कश्मीर के विकास और बैंकिंग कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी…

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

बारात से लौट रही बस हादसे हुई हादसे की शिकार, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

धान खरीदी को लेकर CM साय का बड़ा बयान : जानिए क्या कहा?

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 2, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी अभियान 31 जनवरी को विधिवत रूप से संपन्न हो चुका है। इस पूरे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान खरीदी तय समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चली और इस दौरान सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेच लिया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक राज्य में करीब 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए एग्री स्टैक और संबंधित डिजिटल ऐप को सक्रिय किया था। इन माध्यमों से खरीदी की निगरानी की गई, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो और हर पंजीकृत किसान को धान बेचने का अवसर मिल सके।

धान खरीदी से जुड़ी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जानकारियां एकत्र कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, यदि कहीं किसी स्तर पर समस्या सामने आती है या अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता होती है, तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें