Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

बदली जिंदगी की तस्वीर

14 कैंसिल ट्रेनें दोबारा पटरी पर…

यपुर उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, पार्किंग को बताया बुनियादी सुविधा

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ

प्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शिक्षा संभाग दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा हेमन्त उपाध्याय नि : शिक्षा संभाग दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा हेमन्त उपाध्याय निलंबित

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 12, 2025

रायपुर, 12 सितम्बर 2025 I स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा संभाग दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर आर.एल. ठाकुर उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। इस संबंध में आज स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। 

जारी आदेश के अनुसार हेमंत उपाध्याय द्वारा सरगुजा संभाग में प्रभारी संयुक्त संचालक के पद पर रहते हुए किए गए अनियमताओं की पुष्टि होने तथा उनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारीता एवं अनुशासनहीनता की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें