*जेसीआई रायपुर संस्कार* की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी *जेसी सप्ता : *जेसीआई रायपुर संस्कार* की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी *जेसी सप्ताह समारोह* का आयोजन रायपुर में
Jagbhan Yadav
Sun, Sep 14, 2025
जेसीआई रायपुर संस्कार की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेसी सप्ताह समारोह का आयोजन रायपुर में
रायपुर ; जेसीआई रायपुर संस्कार की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेसी सप्ताह समारोह का आयोजन सितंबर महीने में किया जा रहा है, जिसके तहत 13 सितंबर 2025 शनिवार को सुबह 9:00 से 11:00 बजे, विचक्षण जैन विद्यापीठ ,न्यू राजेंद्र नगर , रायपुर में
प्री- प्राइमरी कक्षा वर्ग के 100 बच्चों के बीच ओरिगामी, क्ले मॉडलिंग, डिजाइन कलरिंग प्रतियोगिताएं कराई गई ।
जिसमें सभी बच्चों ने बड़े उत्साह से भागीदारी की एवं क्ले मिट्टी के खिलौने बनाए, क्राफ्ट पेपर से अलग-अलग डिजाइन बनाए एवं अलग-अलग चित्रों में विभिन्न प्रकार के रंग भर कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
तीनों प्रतियोगिताओं में जिनीषा खानचंदानी , वीर्ती जैन और धानी सेठिया ने अलग-अलग प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की साथ में बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे और जेसीआई रायपुर संस्कार से अध्यक्ष 🎖️ आदित्य सिंह टिकरिहा के साथ सदस्य.................................................... उपस्थित थे ।
Tags :
chhattisgarh Hindi news india Raipur
विज्ञापन
विज्ञापन