Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल

और 12 निरीक्षकों के तबादले

देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब

9,580 करोड़ के मिले प्रस्ताव

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: IPS प्रमोशन ब्रेकिंग: IPS मयंक श्रीवास्तव सहित 3 अफसर आईजी बने, 9 DIG और 8 IPS को सेलेक्शन ग्रेड, राज्य सरकार ने प्रमोशन आदेश किया जारी

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 16, 2024

रायपुर 16 फरवरी 2024। IPS मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन IPS अब आईजी प्रमोट हो गये हैं। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत, 9 डीआईजी  का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। जिन तीन IPS को आईजी प्रमोट किया गया है। उसमें जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव शामिल हैं।  IPS दास एसआईबी और ध्रुव सीएएफ में पोस्टेड हैं।

वहीं 2010 बैच के 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हो गये हैं। जो 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हुए हैं, उसमें अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजाशंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकरलाल बघेल और दुखूराम आंचला शामिल हैं।

वहीं 2011 बैच के 8 आईपीएस को एसएसपी प्रमोट किया गया है। इन अफसरों में रायपुर के SP संतोष सिंह और सूरजपुर के एसपी आईके एलेसेला, सरजूराम सलाम, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादूर सिंह और डॉ लाल उमैद सिंह शामिल हैं।  सभी की डीपीसी 30 जनवरी को हुई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें