IG अमरेश मिश्रा ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक : IG अमरेश मिश्रा ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक, DG/IG कांफ्रेंस के दौरान सुरक्षा को लेकर दिए आवश
Jagbhan Yadav
Sun, Nov 16, 2025
रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा तथा उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वर्षान्त के मद्देनजर लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने, लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों का भी जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही लंबित अपराधों का जल्द से जल्द विवेचना पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष चालान पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है।
व्ही.व्ही.आई.पी/व्ही.आई.पी मुव्हमेंट व DG/IG कांफ्रेंस के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा संबंधी अन्य समस्त महत्वपूर्ण पहलुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वर्षान्त को दृष्टिगत रखतेह हुएव लगातार जिले में समस्त होटल, लॉज एवं ढ़ाबा की चेकिंग एवं नाकेबंदी के लिये कहा गया साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में बाहरी व्यक्तियों को बारिकी से तस्दीक करने कहा गया है।
संपूर्ण सुरक्षा ड्यिूटी के दौरान पुलिस बल को पूरे सामंजस्य एवं धैर्यपूर्वक अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने हिदायत दी गई है। इसके साथ ही अपने व्यवहार पर पूर्ण नियंत्रण रखते हुए उच्च व्यवसायिक दक्षता प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर इनकी चेकिंग करने कहा गया।
BSUP कॉलोनी एवं स्लम इलाक़े में पुलिसिंग को बढ़ाने लोगों को अपराध छोड़ नशामुक्ति की ओर प्रेरित करने काम करने के लिए निर्देशित किया।
व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने के भी निर्देश दिये गये।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन