Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट : EOW ने 6 आरोपियों के खिलाफ 7 हजार पन्नों का चालान किया पेश

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 27, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबाकीर घोटाला मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  जहां EOW ने  ACB/EOW की विशेष कोर्ट में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। इस चालान में 6 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बता दें कि, EOW ने कुल 7 हजार पन्नों का चालान विशेष अदालत में पेश किया है। वहीं इन आरोपियों में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा शामिल हैं। इस चालान में आरोपियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं, सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और अवैध कमीशन लेने के आरोप शामिल हैं।

 इस घोटाले में 2019-2022 के दौरान शराब और आबकारी वस्तुओं के लेन-देन में भारी अनियमितताओं का आरोप है, जिससे राज्य को लगभग 3200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं EOW का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है। अब कोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए तारीख तय करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें