Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

बदली जिंदगी की तस्वीर

14 कैंसिल ट्रेनें दोबारा पटरी पर…

यपुर उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, पार्किंग को बताया बुनियादी सुविधा

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ

प्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

धीरेंद्र शास्त्री बोले: दीदी के रहते नहीं जाएंगे बंगाल, दादा आएंगे तभी : धीरेंद्र शास्त्री बोले: दीदी के रहते नहीं जाएंगे बंगाल, दादा आएंगे तभी जाएंगे, कथा कैंसिल होने पर बोले- ‘थैंक्यू…’

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 6, 2025

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने ऐलान किया है कि ममता बनर्जी के रहते वह पश्चिम बंगाल में कथा का आयोजन नहीं करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा 10, 11 और 12 अक्टूबर को होनी थी। हालांकि, बारिश के कारण इसकी परमिशन रद्द कर दी गई। पंडित शास्त्री ने कहा, ‘अभी हमको पश्चिम बंगाल जाना था, तो दीदी ने मना कर दिया। समझ गए हम किसकी बात कर रहे हैं, नाम नहीं लेना चाहते। परमिशन ही कैंसिल हो गई और दूसरी जगह परमिशन नहीं मिल रही।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘फिर किसी ने कहा अब क्या कहोगे तो हमने कहा थैंक्यू बोल देना। इसका मतलब ये थोड़ी है कि हम अपना कार्य छोड़ देंगे। दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे। दादा जब आएंगे तो जाएंगे। भगवान करे कि दीदी बनी रहे। हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं। लेकिन बुद्धि ठीक रखें, धर्म के खिलाफ न जाएं। हम किसी राजनीति के पक्ष में नहीं हैं, न ही विरोध में। हम सनातन और हिंदुत्व के पक्ष में हैं और रहेंगे।’

इसके अलावा, पंडित शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम में अब VIP-VVIP प्रोटोकॉल नहीं लागू होंगे। उन्होंने भक्तों से कहा, ‘हनुमान जी की कृपा एसी में बैठने वाले लोगों के लिए नहीं, बल्कि धैर्य और श्रद्धा रखने वाले सेवक और भक्तों के लिए है। जो लोग केवल नामी-गिरामी लोगों से मिलने आएंगे, उन्हें वापस लौटना होगा।’ धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल धर्म और सनातन की सेवा है, न कि किसी राजनीतिक दल या नेता के पक्ष में प्रचार करना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें