दो दिन बाद लौटेगी ठंड! : दो दिन बाद लौटेगी ठंड! रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में फिर गिरेगा रात का पारा, दिसंबर में बढ़ेगी सर्दी
Jagbhan Yadav
Mon, Nov 24, 2025
CG weather/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्वी हवा के प्रभाव से रात के तापमान में जो बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, उसमें अब जल्द ही गिरावट आने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की दिशा बदलने से राज्य में एक बार फिर ठंड की वापसी होगी, हालांकि कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना अभी कम है। माना जा रहा है कि सर्दी का जोरदार असर मुख्य रूप से दिसंबर के महीने में देखने को मिलेगा।
करीब दस दिन पहले शीतलहर जैसी स्थिति झेल चुके लोगों को अब केवल गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। पूर्वी दिशा से आ रही नम हवा के कारण ठंड का प्रभाव कम हो गया है और तापमान अपनी सामान्य स्थिति में आ चुका है।
वर्तमान में आबादी वाले क्षेत्र में सुबह के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है। रायपुर समेत अन्य शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो चुका है और हल्की गर्मी महसूस हो रही है।
राज्य में अंबिकापुर सहित सीमावर्ती इलाकों में ही ठंड का प्रभाव अभी अधिक है.हवा की दिशा में दो दिन बाद बदलाव होने की संभावना है।
इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं। इससे ठंड की वापसी होगी। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना काफी कम है, और यह सामान्यतः दिसंबर और जनवरी में होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपासरह सकता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन