Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

(ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में इस वर्ष दशहरा-दिवाली के साथ विंटर व समर वेकेशन का किया एलान

Jagbhan Yadav

Thu, Sep 12, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में इस वर्ष दशहरा-दिवाली के साथ विंटर व समर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा का पत्र भेज दिया है।

इस वर्ष दशहरा-दिवाली, विंटर व समर वेकेशन को मिलाकर कुल 64 अवकाश होंगे। यह अवकाश स्कूलों के साथ ही प्रदेश के बीएड-डीएड व एम एड कॉलेजों में भी लागू होंगी।

जारी आदेश के अनुसार इस साल दशहरा व दिवाली पर 6-6 दिन क छुट्टियां रहेंगी। 7 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक दशहरा तथा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर दिवाली की छुट्टियां घोषित की गई है।

इसी प्रकार सर्दियों में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक छुट्टियां होंगी। इसके अलावा 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक रहेगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें