: CG- निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण बैठक जारी, चुनावी तैयारी की हो रही समीक्षा, 20 को लग सकता है आचार संहिता
रायपुर 17 जनवरी 2025। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर बैठक शुरू हो गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। बैठक में सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी, सहित छह विभागों के सचिव हैं। बैठक में चुनावी तैयारी की समीक्षा की जा रही है। चुनाव आयुक्त अजय कुमार सिंह सभी जिलों से रिपोर्ट ले रहे हैं।

कर्मचारियों की उपलब्धता, ईवीएम मशीन की संख्या के अलावे प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली जा रही है। माना जा रहा है कि 20 जनवरी को आचार संहिता लग सकता है, उसके पहले की ये अंतिम समीक्षा बैठक बैठक है। नया रायपुर के राज्य निर्वाचन आयोग की इस बैठक में राज्य चुनाव आयुक्त के साथ प्रभारी मुख्य सचिव रेणुजी पिल्ले, एसीएस मनोज पिंगुआ सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

बैठक में प्रदेशभर के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हैं। चुनाव आयोग कल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर देगा। जिसके बाद 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लग सकता है। उससे पहले 19 जनवरी को कैबिनेट की भी बैठक बुलायी गयी है। माना जा रहा है कि आचार संहिता के पूर्व की ये आखिरी कैबिनेट है, जिसमें मुख्यमंत्री कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन