Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अनवर ढेबर के दोनों पुत्रों सहित अन्य 5 लोगों पर भी केस दर्ज, 20 हजार रूपये की चोरी सहित इन मामलों में दर्ज हुए केस….।

Jagbhan Yadav

Wed, May 29, 2024

छत्तीसगढ़रायपुर

अनवर ढेबर के दोनों पुत्रों सहित अन्य 5 लोगों पर भी केस दर्ज, 20 हजार रूपये की चोरी सहित इन मामलों में दर्ज हुए केस….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अनवर ढेबर इस समय जेल की सलाखों के पीछे है, वहीँ अब भी उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी के अलग-अलग थानों में आज पिता-पुत्र, बेटे शोएब ढेबर और जुनैद ढेबर समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाने में पिता-पुत्रों पर युवती से साइबर स्टॉकिंग और पुरानी बस्ती थाने में अपने ही कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर नगद रूपये और दस्तावेज चोरी के मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। वहीँ आज ही अनवर के दोनों पुत्रों को EOW ने गिरफ्त में लेकर पूछताछ भी की है।

सामने आया ये पूरा मामला :

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी इरफान मेघजी ने पुरानी बस्ती थाने में FIR दर्ज कराई है कि, वर्ष 2016 में अनवर ढेबर के प्रोजेक्ट ढेबर बिल्डकॉन में काम करने के लिए आया था। वर्ष 2018 में भाठागांव स्थित ढेबर सिटी लोटस टावर में परिवार सहित रहने के लिए फ्लैट दिया गया था। दिसंबर 2023 में इमरान काम छोड़कर मुंबई चला गया,. लेकिन उसका सामान फ्लैट में ही रखा हुआ था। इमरान ने पुलिस को बताया कि, 30 मार्च की दोपहर ढेबर सिटी से एक स्टाफ ने उसे कॉल किया गया। जिसमें उसे बताया गया कि, उसके घर में 3-4 लोग ताला तोड़कर घुसे हैं। पूछने पर पता चला कि सोहेल, पापा, निखिल खत्री मौजूद हैं। जबकि अनवर ढेबर वीडियो कॉल पर है। यह जानकारी उस पता चली थी।

जेवर, कैश और दस्तावेज ले गए आरोपी :

जहां अनवर ढेबर ने कॉल पर कहा कि, घर में किसी भी हाल में घुसो, ताला तोड़ना पड़े तो तोड़ दो और जो भी सामान हो ले आओ। इसके बाद इमरान 15 अप्रैल को फ्लैट पर आया तो उसे पता चला कि, उसकी पत्नी की 6 सोने की नथनी, 18-20 हजार रुपए नगद, उसके निजी दस्तावेज, बच्चों के स्कूल सर्टिफिकेट गायब थे। इमरान ने दूसरी FIR सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। इसमें अनवर ढेबर के साथ ही उसके बेटों शोएब ढेबर और जुनैद ढेबर और एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। 

आरोपियों ने पीड़ित से की मारपीट :

इमरान ने बताया कि, वह ढेबर के प्रोजेक्ट में सुपरवाइज़र के तौर पर काम करता था। जब वह काम छोड़कर चला गया तो उसे डरा-धमकाकर बुलाया गया। चारों आरोपियों ने उससे जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इमरान ने यह भी आरोप लगाया है कि, धमकी देकर उससे किसी लड़की की साइबर स्टॉकिंग अर्थात ऑनलाईन छेड़छाड़ कराई गई। आरोप है कि, लड़की के मोबाइल से जानकारी निकलवाने के लिए छेड़छाड़ की गई।

एसपी बोले- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी :

रायपुर सिटी ASP लखन पटले ने बताया कि पुरानी बस्ती में चोरी के मामले में चार आरोपी शामिल हैं। वहीं सिविल लाइन थाने में साइबर स्टॉकिंग के मामले में करीब 4 आरोपी है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच पड़ताल कर रही है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। साइबर स्टॉकिंग का मतलब किसी लड़की को फोन अथवा किसी भी ऑनलाईन तरीके से छेड़ना होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें