Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मौसम को लेकर बरतें सावधानी, राजधानी में लगातार बढ़ रही है गर्मी, सबसे ज्यादा गर्म है ये जगह….।

Jagbhan Yadav

Fri, Apr 19, 2024

  • मौसम को लेकर बरतें सावधानी, राजधानी में लगातार बढ़ रही है गर्मी, सबसे ज्यादा गर्म है ये जगह….।

छत्तीसगढ़रायपुर

मौसम को लेकर बरतें सावधानी, राजधानी में लगातार बढ़ रही है गर्मी, सबसे ज्यादा गर्म है ये जगह….।

April 19, 2024

रायपुर : राजधानी समेत 5 जिलो में पारा 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब 20 अप्रैल से फिर मौसम बदलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। फिर अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वहीँ दूसरी तरफ अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी से प्रदेश में अब गर्मी भी विकराल रूप लेते जा रही है। प्रदेश भर में गुरुवार को अधिकतम तापमान एआरजी डोंगरगढ़ का 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। आने वाले माह मई में पारा तीन डिग्री तक और बढ़ने की सम्भावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और बादल गरजने के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, बल्कि बढ़ोत्तरी होगी।

इधर राजधानी में दोपहर की तपती धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं के थपेड़े भी शुरू हो गए है। रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा और अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।

रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है,जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। गर्मी बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है, हालांकि शनिवार से तो अंधड़ चलने व बादल गरजने में थोड़ी वृद्धि होगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अत्यधिक गर्म मौसम लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पारा मीटर :

डोंगरगढ़ 44.30 डिग्री रायपुर 40.07 डिग्री पेण्ड्रारोड 38.8 डिग्री अंबिकापुर 38.5 डिग्री जगदलपुर 41.6 डिग्री दुर्ग 40.4 डिग्री राजनांदगांव 42.0 डिग्री

सिस्टम के असर से 1 डिग्री कम हुआ पारा

गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा 1 से 2 डिग्री तापमान कम हो गया है, लेकिन तेज धूप के कारण लोग दिन भर बेचैन रहे। मौसम विभाग के अनुसार बीते 10 साल में हर साल अप्रैल में बारिश भरे दिन देखने को मिलते हैं। आंकड़ों की मानें तो 18 से 30 अप्रैल के बीच हर साल मौसम बदलता है और बारिश होती है। रविवार को भी मौसम गर्म रहने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें