Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

रविंद केजरीवाल के बाद अब सिसोदिया भी नहीं जाएंगे कोर्ट, जज को लिखी चिट्ठी

, 2 युवकों की मौत व एक घायल

आबकारी विभाग ने जारी की ‘ड्राई डे’ लिस्ट

… अवैध नल कनेक्शनों पर निगम की सख्ती… हत्य

कल इतने बजे आएगा रिजल्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CBSE Board Exam 2026 : आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 17, 2026

रायपुर। आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा – “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों।”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए — आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह समझ लीजिए — डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव — सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें